देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शनिवार को दो दिन की यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड की यात्रा पर रहेंगे।