HomeUttarakhandAlmoraAlmora: घुरसों लिंक मार्ग में मिला पातलीबगड़ क्षेत्र के व्यक्ति का शव

Almora: घुरसों लिंक मार्ग में मिला पातलीबगड़ क्षेत्र के व्यक्ति का शव

ADVERTISEMENTS

—रेस्टोरेंट चलाता था मृतक, पुलिस की जांच शुरू
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शहर के निकटवर्ती क्षेत्र में आज प्रात: एक शव मिला। जिससे सनसनी फैल गई। पातलीबगड़ क्षेत्र के व्यक्ति का शव निकटवर्ती घुरसों मार्ग में मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच—पड़ताल शुरू कर दी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर के करीब ही ग्राम घुरसों के लिंक मार्ग पर आज प्रा​त: एक व्यक्ति को शव पड़ा देखा गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिली, तो एनटीडी पुलिस चौकी के प्रभारी विशन लाल मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी शिनाख्त अल्मोड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र पातलीबगड़ के गांव बेह निवासी महेंद्र भाकुनी पुत्र स्व. जगत सिंह भाकुनी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक कालीमठ के पास एक रेस्टोरेंट चलाता है और नगर के जाखनदेवी में किराये के मकान में रहता है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। फिलहाल समझा जा रहा है कि मृतक गत रात्रि अपने रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से अल्मोड़ा आ रहा होगा और बाइक मुख्य सड़क से​ गिरकर घुरसों लिंक मार्ग में पहुंची गई। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच—पड़ताल में जुटी है, फिलहाल परिजनों को बुलकार पंचायतनामा भरा और शव मोर्चरी में रख दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments