HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : होटल के कमरे में मृत मिले बुजुर्ग पर्यटक, ह्रदयघात...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : होटल के कमरे में मृत मिले बुजुर्ग पर्यटक, ह्रदयघात की आशंका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोटर, हल्द्वानी

यहां एक होटल में रह रहे एक बुजुर्ग पर्यटक अपने कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां नैनीताल रोड स्थित एक होटल में वसुंधरा कॉलोनी, गाजियाबाद से आये 60 वर्षीय महक पाल गत दिवस बुधवार को रूके थे। जब काफी देर तक उनका कमरा नहीं खुला तो होटल स्टॉफ को शक हुआ। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। तब मौके पर पाया गया कि बुजुर्ग का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

पुलिस जांच के बाद चला है कि यह व्यक्ति नैनीताल घूमने आये थे और हल्द्वानी के नैनीताल रोड के एक होटल में रूक गये थे। मौके से कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी गाजियाबाद से यहां पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार यही लग रहा है कि बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments