HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेसजनों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Almora News: कांग्रेसजनों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

—बढ़ती महंगाई को लेकर उपजा आक्रोश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
घरेलू रसोई गैस में भारी बढ़ोत्तरी से गुस्साए अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज स्थानीय चौघानपाटा में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी करके मोदी सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।

चौघानपाटा में एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि पहले से ही घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमत 937 रूपये थी और अब उसे बढ़ाकर 987 रूपये कर दिया गया है। अचानक 50 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के ठीक बाद घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर में मूल्य बढ़ोत्तरी करना सरकार की कथनी व करनी को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि पेट्रोल—डीजल के मूल्य पहले से ही काफी बढ़े हुए हैं। जिससे फल, खाद्यान्न, सब्जी आदि की कीमत आसमान छू रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल—डीजल की कीमतों में दो दिन में ही अस्सी पैसा प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो गई है। उन्होंने महंगाई को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई।

पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, पप्पू बिष्ट, लीला जोशी, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, माया गैड़ा, रजनी टम्टा, नारायण रौतेला, प्रत्येश पाण्डे, जया जोशी, आशा जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments