HomeUttarakhandAlmoraसराहनीय : नन्हे हाथों ने पकड़ी तूलिकाएं और दिया नशामुक्ति का संदेश

सराहनीय : नन्हे हाथों ने पकड़ी तूलिकाएं और दिया नशामुक्ति का संदेश

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस एसएसपी पीएन मीणा के दिशा—निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस अभियान का स्कूली बच्चे भी हिस्सा बने और उन्होंने शानदार चित्रकारी के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया।
ज्ञात रहे कि जनपद में पुलिस द्वारा पूर्व से ही ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन किसी न किसी रूप में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समाज के भावी कर्णधार स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकारी कर समाज को नशामुक्त बनाने हेतु संदेश दिया गया। पहल में थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल द्वारा बोनेफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया में, चौकी प्रभारी मासी सुनील धानिक एवं चौकी प्रभारी खीड़ा फिरोज आलम द्वारा राम गंगा वैली स्कूल मासी में पुलिस द्वारा आयोजित करवाई गई। ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता जिसमे कुल 38 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संजना प्रथम, जय पांडे द्वितीय व खुशी तृतीय
उक्त प्रतियोगिता में बाॅनीफाइड स्कूल की संजना बिष्ट 10th ने प्रथम स्थान, मास्टर जय पाण्डे 6th ने द्वितीय स्थान तथा खुशी हथैली 6th ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मासी में राहुल मासीवाल कक्षा 10th प्रथम, शुभम कक्षा 9th द्वितीय तथा रोशनी खनुलिया कक्षा 9th तृतीय रहे। पुलिस द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु घर जा कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए पुलिस द्वारा सांत्वना पुरस्कार उनकी ड्राइंग टीचर जया भंडारी को देकर उनका धन्यवाद किया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

राइका भैटाबडौली में पोस्टर प्रतियोगिता
थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष तिवारी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज भैटाबडौली एवं चमतोला के छात्रों के मध्य नशे के विरूद्ध पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गयी जिसमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। बाॅनेफाइड पब्लिक स्कूल के प्रिन्सपल पुष्कर काण्डपाल एवं अन्य स्कूल के टीचर्स द्वारा इस मुहीम को सराहनीय बताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments