HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में होलिका दहन, गाये होली गीत, सुख—समृद्धि की कामना

अल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में होलिका दहन, गाये होली गीत, सुख—समृद्धि की कामना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होलिक दहन आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां नृसिंहबाड़ी में प्राथमिक विद्यालय परिसर में मोहल्ले के लोगों ने होलिका दहन किया।

इस मौके पर महिलाओं व पुरूषों ने होलिका माता की पूजा-अर्चना की और फिर देर शाम होलिका का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जलती हुई होलिका में अनाज डालकर अपने और परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं, होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं।

कृष्ण दास साह राजकीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हुए होलिका दहन कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट कुंवर सिंह बिष्ट, डॉ. महेंद्र मिराल, मनमोहन चौधरी, एडवोकेट भूपेंद्र मियान, राजू बिष्ट, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा, हरीश बिष्ट, शम्भू सिंह, दीपक मनराल, उमा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, याशिका बिष्ट, सरोज मनराल, हेमा साही, शोभा मिराल सहित तमाम महिलाए—पुरूष व बच्चे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments