HomeUttarakhandDehradunहल्द्वानी न्यूज : हम मुकदमों से न डरे हैं ना डरने वाले...

हल्द्वानी न्यूज : हम मुकदमों से न डरे हैं ना डरने वाले – इंदिरा हृदयेश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर मुकदमे दर्ज करके उन्हें डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रदेश की राजधानी में जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपने साथी नेताओं के साथ पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरे सरकार ने उन समेत 150 नेताओं पर मुकदमे ठोक दिए। इसमें कांग्रेस कमेटी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है और जन विरोधी सरकारी नीतियों के खिलाफ यदि कोई आवाज उठा रहा है तो उसकी आवाज को मुकदमे दर्ज करके दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमों के डर से कांग्रेसी कार्यकर्ता घर में चुपचाप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुकदमों को बिना शर्त वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस सरकार का हर तरह से सहयोग कर रही है ऐसे में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर मुकदमेबाजी करके सरकार आपात काल जैसा माहौल पैदा न करे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments