HomeBreaking Newsअयोध्या ब्रेकिंग : इस बार बिना भक्तों के भगवान झूलेंगे झूला, सावन...

अयोध्या ब्रेकिंग : इस बार बिना भक्तों के भगवान झूलेंगे झूला, सावन मेला स्थगित, सील होगी रामनगरी

Advertisement

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहे सावन माह में पड़ने वाले कावड़ यात्रा व सावन झूला मेला को स्थगित कर दिया गया है। एक बार फिर अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लग सकती है। जिसके लिए अयोध्या जनपद के सभी प्रवेश मार्ग पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जिसको लेकर अयोध्या कि संतों ने चिंता व्यक्त की है।
कोरोना के कारण पूर्व में भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पर आयोजित होने वाले रामनवमी मेला के बाद अब कांवड़ यात्रा व सावन झूला मेला को स्थगित कर दिया गया है। जिसके तहत जल्द ही अयोध्या को सील कर दिया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या न पहुंच सकें। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अयोध्या की प्रमुख मंदिरों के संत महंतों से मुलाकात कर समिति ले ली है। जिला प्रशासन के मुताबिक जनपद अयोध्या में पारम्परिक रूप से प्रान्तीयकृत श्रावण झूला मेला का भी आयोजन होता है। जिसमें मणि पर्वत पर प्रमुख मंदिरों के भगवान के विग्रहों को अपने-अपने मंदिर से लेकर संत/पुजारीगण झूलनोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होते है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते है। इस वर्ष वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कांवड़ यात्रा व श्रावण झूला मेला स्थगित कर दिए गए हैं। इस पर अयोध्या के संतों ने चिंता प्रकट की है। उनके मुुताबिक मंदिरों की आय श्रद्धालुओं के भरोसे है। ऐसे में पहले राम नवमी मेला को स्थगित किया जा चुका अब सावन मेला स्थगित करने से मंदिरों की स्थिति सही नहीं होगी।
महंत कमल नयन दास ने कहा कि अयोध्या में चारों तरफ मंदिर है। श्रद्धालुओं के आने से मंदिरों का खर्चा चलता है, लेकिन कोरोना बीमारी से लोगों को बचाया जा सके इसके लिए भीड़ भाड़ पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई है। इसके लिए जल्द से जल्द अयोध्या को सील कर दिया जाएगा। और इस बार मणि पर्वत पर भी भगवान का झूलनोत्सव का आयोजन नहीं हो सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments