HomeUttarakhandChamoliचमोली पुलिस ने पेश की मिसाल - पुलिस भर्ती की तैयारी कर...

चमोली पुलिस ने पेश की मिसाल – पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दे रही निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण

गोपेश्वर/चमोली। उत्तराखंड में चमोली पुलिस एक अलग ही मिसाल पेश कर रही है, जी हां पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा वर्ग के लिए चमोली पुलिस निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दे रही है। जिससे की सभी युवाओं को सफल बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड पुलिस विभाग के अन्तर्गत उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस, पीएसी/आरबी तथा फायरमैन के पुरुष/महिला की सीधी भर्ती प्रचलित है। इसी क्रम में श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा एक मुहिम “हर हाल में लक्ष्य है पाना” प्रारम्भ करते हुए युवा वर्ग के लिए पुलिस लाइन गोपेश्वर में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।

चमोली पुलिस मित्रता,सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के साथ सहयोग और सर्मपण की मिसाल पेश कर रही है। इसमें पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को पुलिस विभाग द्वारा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शारीरिक परीक्षा की तैयारी करवायी जा रही है व मार्गदर्शन दिया जा रहा है कि हमें किस प्रकार सफल होना है।

उक्त शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था दिनांक 12 मार्च से प्रारंभ की गयी है जिसका समय प्रात: 05 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। पुलिस जवान हर दिन युवाओं को भर्ती के गुर सिखाएंगे जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं का कहना है कि अब तक इस प्रकार के प्रयास नहीं हुए है जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाया है।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल, हे.का. देवेन्द्र व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हल्द्वानी : 1 किलो से अधिक चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस मुझे पार्टी से निकाल दे – हरीश रावत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments