HomeUncategorizedलालकुआं : दूध उत्पादकों को होली का तोहफा, नैनीताल दुग्ध संघ ने...

लालकुआं : दूध उत्पादकों को होली का तोहफा, नैनीताल दुग्ध संघ ने बढ़ाया दो रुपये मूल्य

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा अपने खर्चो में कटौती कर दूध के क्रय मूल्य में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इससे जिले के 29 हजार दुग्ध उत्पादकों को होली का तोहफा दिया है। दूध की बढ़ी कीमत आगामी 17 मार्च से लागू होगी।

सोमवार को दुग्ध संघ के कृषक भवन मे आयोजित पत्रकार वार्ता में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा ने पूरे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को होली की शुभकामनांए देते हुए बताया कि दूग्ध उपार्जन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए दुग्ध संघ ने अपने खर्चो में कटौती कर दुग्ध उत्पादकों को लाभ देने का निर्णय लिया है। जिसके तहत ग्राम स्तर से क्रय किये जा रहे दूध क्रय मूल्य प्रतिलीटर दो रूपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 37 रूपये प्रतिलीटर है जिसे दिनांक 17 मार्च 2022 से 39 रूपये प्रतिलीटर किया जाएगा। जिससे जनपद के लगभग 29 हजार दुग्ध उत्पादक सीधे लाभान्वित होंगे।

बोरा ने बताया कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है। जिसके अर्न्तगत जनपद में पशु चिकित्सा सुविधा के साथ साथ नियमित रूप से आकस्मिक पशु चिकित्सा, पशु रोग निवारण कैम्प, संक्रामक रोगो से सुरक्षा हेतु प्रतिरोध टीकाकरण व उन्नतशील पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाये जा रहे है। गंगा गाय महिला डेरी एनसीडीसी योजना अर्न्तगत दूधारू पशु क्रय हेतु अनुदान वाला ऋण वितरित किया जा रहा है।

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस मुझे पार्टी से निकाल दे – हरीश रावत

बोरा ने बताया कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि के अन्तर्गत लगभग 12 करोड़ का गतान डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक दुग्ध उत्पादक के खाते में सीधे किया गया है तथा सचिव प्रोत्साहन योजना के अर्न्तर्गत पर्वतीय क्षेत्र के प्रत्येक समिति सचिव को प्रतिलीटर 50 पैसे की दर से सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है तथा शेष माहो के भुगतान की कार्यवाही प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि दुग्ध कय मूल्य वृद्धि उपरान्त दुग्ध संघ की वित्तीय समीक्षा कर दुग्ध विक्रय दरों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ प्रबंधन द्वारा समीक्षा बैठक में संस्था द्वारा दुग्ध उपार्जन में गत वर्ष के सापेक्ष वृद्धि पर सराहना व्यक्त की गई। दूध क्रय मुल्य में बढ़ाेत्तरी करने पर उत्पादकों ने दुग्ध संघ प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी सदस्य किशन सिंह, भगत सिह कुमटिया, राजेन्द्र प्रसाद आर्या, आनन्द सिंह नेगी, हेमा देवी, गीता दुम्का, सामान्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौहान, रीता जोशी प्रभारी, अतुल गुप्ता, उमेश पढालनी, हरीश चन्द्र आर्या, मोहन चन्द्र जोशी, संजय भाकुनी पान सिंह खत्री, डा. रमेश मेहता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

हल्द्वानी : 1 किलो से अधिक चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड : यहां घर में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments