HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां घर में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं...

उत्तराखंड : यहां घर में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। यहां एक घर से उधम सिंह नगर पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली कि पन्तनगर क्षेत्र में छतरपुर निकट गायत्री बिहार में एक महिला द्वारा काफी समय से घर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। जहां आये दिन संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण कॉलोनी में माहौल खराब हो रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त सूचना पर निरीक्षक बसन्ती आर्य द्वारा शीघ्र एएचटीयू के नोडल अधिकारी अमित कुमार को अवगत कराया गया तत्पश्चात नोडल अधिकारी के साथ एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापामारी की तो मौके पर सचालिका रेनू सरकार सहित पांच महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये। मौके से काफी मात्रा में आपतिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री चुनेंगे राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, भाजपा के इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी…

पूछताछ पर संचालिका ने बताया गया कि अधिक पैसा कमाने की वजह से वह घर पर ही अनैतिक धंदा कराती है और प्रति ग्राहक से 500 से 1000 रुपये कमीशन तथा युवतियों से अनैतिक कार्य करने का आधा हिस्सा लेती है। मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित तीन युवतियों व दो युवकों के विरुद्ध जुर्म धारा 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- 20 वर्षीय चन्दन मण्डल पुत्र खोखन मण्डल निवासी काली नगर जगदीशपुर वार्ड न.2 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर।
2- 22 वर्षीय विश्वजीत सरकार पुत्र विभास सरकार निवासी कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न.2 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर।
3- 28 वर्षीय पिंकी हाजरा पत्नी संजय हाजरा निवासी ग्राम सुलाटी निमतला पो. दुलाघर थाना सांगराल जिला हावड (कलकता)।
4- 30 वर्षीय अंजली पुत्री सुखई प्रसाद निवासी भमरौला पो. बगवाड़ा थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर।
5- 56 वर्षीय संचालिका रेनू सरकार पत्नी सुकुमार सरकार निवासी नेता जी नगर वार्ड न.-7 दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में अमित कुमार नोडल अधिकारी एएचटीयू/क्षेत्राधिकारी पन्तनगर, निरीक्षक बसन्ती आर्य (प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, का. 637 नवीन गिरी, म.का. 1096 प्रियंका आर्या, म.का. 599 प्रियंका कोरंगा, म.का. 279 रेखा टम्टा, का.1088 रमेश चन्द्र, का. 271 भूपेन्द्र सिंह।

उत्तराखंड में टैक्स फ्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म

यूएस नगर : एसएसपी ने किए तीन निरीक्षक समेत 23 उप निरीक्षकों के तबादले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments