HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां महिला होली में किन्नर भी हुए शामिल, खूब जमा...

अल्मोड़ा : यहां महिला होली में किन्नर भी हुए शामिल, खूब जमा रंग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नृसिंह कल्याण समिति के तत्वाधान में वर्मा हाल नृसिंहबाड़ी में सर्वधर्म महिला होली का आयोजन किया गया। जिसमें होल्यारों द्वारा होली गीत व स्वांग की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित्र किन्नर समाज के लोग रहे, जिनके द्वारा भी होली गीत गाये गये एवं हंसी उल्लास का वातावरण बनाया गया।

महिलाओं द्वारा खड़ी होली ‘कैले बांधी चीर, हो रघुनन्दन राजा’ आदि होली गीत प्रस्तुत किये। जिसमें 150 से अधिक महिलाओ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दीपा कार्की, मंजू वर्मा, गीता वर्मा, प्रीति वर्मा, जया वर्मा, मुन्नी वर्मा, विधा वर्मा, किरन वर्मा, इन्द्रा वर्मा, कंचन साह, नमिता वर्मा, दीपा कोरंगा, तारा बिष्ट, रेनु पाण्डे, गंगा पाण्डे, शोभा नगरकोटी, चेतना त्रिपाठी, सुशीला वर्मा, सुनीता वर्मा, कंचन वर्मा, हर्षिता सहगल आदि महिला होल्यार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में नृसिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये अगले वर्ष इस आयोजन को और भव्य रुप देने और अपनी विरासत को आगे ले जोने हेतु आश्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में नई पीढ़ी को भी आगे आने की जरूरत है, तभी हमारी विरासत को संजोया जा सकेगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव प्रदीप वर्मा, कोषध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments