HomeBreaking NewsUttarakhand : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने तोड़ा मिथक, बने पांचवी बार...

Uttarakhand : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने तोड़ा मिथक, बने पांचवी बार विधायक

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ऊधम सिंह ज़िले की गरदपुर सीट पर पांचवी बार भी जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। इसके साथ ही अरविंद पांडे ने प्रदेश में किसी भी शिक्षा मंत्री के चुनाव ना जीतने के मिथक को भी तोड़ दिया है। अरविंद पांडे की इस जीत के साथ ही उनका कद प्रदेश की सियासत में और बढ़ गया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में गरदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने 1120 वोटों से जीत दर्ज की और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को हराया। इस चुनाव में अरविंद पांडे को 52841 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 51721 वोट ही मिल पाए। इस सीट पर 6 प्रत्याशी विधायक बनने की दौड़ में थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह काली को 1769 वोट और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिंह 1294 वोट पर ही सिमट गए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

हल्द्वानी जा रही कार खाई में गिरी, 01 की मौत, 03 गम्भीर

दरअसल शिक्षा मंत्री रहते पुराने कार्यकाल में अरविंद के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हुई हैं शिक्षा मंत्री के तौर पर पांडे ने स्कूलों में NCRT पुस्तकों को लागू करने, हर विकास खंड में CBSE पाठ्यक्रम के स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही स्कूली छात्रों की स्कॉलर्शिप में कई गुना इजाफा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

इसके अलावा पंचायती राज विभाग में ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही प्रधान से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के ढांचे को भी मजबूत करने का काम किया है।

एक नज़र सियासी करियर पर
अरविन्द पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

1997 से 2002 : बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष रहे। (उत्तर प्रदेश सरकार में सबसे कम उम्र के नगर पालिका अध्यक्ष बने)।
2002 : उत्तराखंड आम चुनाव में प्रथम बार बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2007 : उत्तराखंड आम चुनाव में दूसरी बार बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2004 – 2007 : उत्तराखंड विधानसभा के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति के सदस्य रहे।
2007 – 2008 : उत्तराखंड विधानसभा की याचिका समिति व नियम समिति के सदस्य रहे।
2008 – 2009 : उत्तराखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य रहे।
2008 – 2009 : उत्तराखंड विधानसभा की प्रति निहित विधायन समिति के सदस्य रहे।
2012 : उत्तराखंड आम चुनाव में तीसरी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2017 : उत्तराखंड आम चुनाव में चौथी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।

18 मार्च 2017 – 12 मार्च 2021 : त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त और प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

12 मार्च 2021 – 4 जुलाई 2021 : तीरथ सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त और प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

4 जुलाई 2021 को पुष्कर धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त तथा पुनः प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली।

10 मार्च 2022 : उत्तराखंड आम चुनाव में पांचवी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।

उत्तराखंड : डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य में आचार संहिता हटी, देखें आदेश

उत्तराखंड : कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी छात्र अब जाएंगे स्कूल

6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments