HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ

रानीखेत: केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। यहां कांग्रेसजनों ने भाजपा की केंद्र सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए अब यज्ञ जरूरी हो गया है। यहां गांधी चैक पर हुए इस यज्ञ के जरिये भाजपा सरकार को जनहित में सही निर्णय लेने की मति देने की कामना की गई और जनता की कोरोना संक्रमण से रक्षा की प्रार्थना की गई।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि केंद्र सरकार के कई निर्णय बेतुके हैं। एक तरफ जनता कोरोना संक्रमण के दौर में परेशान है। लोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। ऐसे में सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि कर जनता को परेशानी में डाल रही है। वहीं पड़ोसी देशों से संबंध खराब हो रहे हैं। चीन को लेकर भी भ्रामक बयान सरकार की तरफ से आ रहे हैं। कांग्रेसजनों ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बयान एक-दूसरे के विपरीत हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चाइना ने एक इंच जमीन पर कदम नहीं रखा है, तो वहीं रक्षा मंत्री पूरे देश को बताते हैं कि चीन द्वारा घुसपैठ की जा रही है। यह आरोप भी लगाया कि सिर्फ अपने वोट बैंक को बढ़ाने जैसे निर्णय लिये जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसे यज्ञ करने की अपील भी की गई। यज्ञ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश आर्य, ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यकर्ता चरन जयसवाल, कुलदीप कुमार, राजेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख पुष्कर सिंह नेगी, संदीप बंसल, रकीब कुरैशी, सोनू सिद्दीकी, पंकज गुरुरानी, दीपक पंत, अमित पांडे, गोपाल कंडवाल, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, सोहन सिंह, डीसी उपाध्याय आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments