HomeUttarakhandAlmoraभाजपा के कैलाश को कांग्रेस के तिवारी दे रहे बड़ी टक्कर, रानीखेत...

भाजपा के कैलाश को कांग्रेस के तिवारी दे रहे बड़ी टक्कर, रानीखेत में नैनवाल आगे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा विधानसभा में छठे राउंड की मतगणना में भी भाजपा के कैलाश शर्मा कांग्रेस के मनोज तिवारी से बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं रानीखेत में भी भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल कांग्रेस के करन माहरा से आगे चल रहे हैं।

छठे राउंड की मतगणना के बाद कैलाश शर्मा को 9005 व मनोज तिवारी को 8476 मत मिले हैं। यानी कैलाश शर्मा महज 529 मतों से आगे हैं। अतएव कहा जा सकता है कि जीत के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

वहीं रानीखेत में चौथे राउंड में कांग्रेस के करन माहरा को 4708 तथा भाजपा के प्रमोद नैनवाल को 6653 मत मिले हैं। यानी नैनवाल यहां माहरा से 1945 मतों के अंतर से आगे हैं।

उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 46 सीटों पर भाजपा तथा 22 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर निर्दलीय तथा 1 सीट पर बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा के पक्ष में कुल मतदान प्रतिशत 44.1 तथा कांग्रेस के पक्ष में 39.2 बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments