सोमेश्वर विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी व भाजपा की रेखा आर्या के बीच मुकाबला है। राउंड वन की काउंटिंग में विधासभा सीट सोमेश्वर में भाजपा को 2687 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 1803 मत मिले हैं। वहीं आप प्रत्याशी को आप 69, सपा को 11 मत मिले हैं।
उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी की गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 46 सीटों के रूझानों में 25 सीटों पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस तथा 2 सीटों पर बसपा प्रत्याशी व एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। अब तक भाजपा का कुल वोट प्रतिशत 44.1 तथा कांग्रेस का 39.15 बताया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।