HomeCrimeHaldwani : पत्नी के साथ हुआ झगड़ा तो पति ने फांसी लगाकर...

Haldwani : पत्नी के साथ हुआ झगड़ा तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां दमुवाढूंगा में पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति निवासी 26 वर्षीय दीपक का मंगलवार की रात पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह दूसरे कमरे में गया और फिर वहां पंखे से लटक गया। काफी देर बाद दीपक बाहर नहीं आया तो पत्नी ने दरवाजा खोल देखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।

आनन-फानन में युवक को परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सीटीईटी के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Uttarakhand : तेज हुईं उम्मीदवारों की धड़कनें – नतीजे आने में चंद घंटे शेष

कल हल्द्वानी में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, घर से देख कर ही निकले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments