HomeUncategorizedBageshwar News: महिलाओं ने समाज में अपने बल पर अच्छी पहचान बनाई—बंसती

Bageshwar News: महिलाओं ने समाज में अपने बल पर अच्छी पहचान बनाई—बंसती

ADVERTISEMENTS

— अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया, रंगारंग प्रस्तुतियां
— ताइक्वाण्डो खिलाड़ी श्रद्धा जोशी को किया सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जन शिक्षण संस्थान एवं नेहरू युवा केन्द्र बागेश्वर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया। इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा जोशी को भी सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्ययन बसंती देव ने कहा कि महिलाओं ने देश व समाज में अपने बल पर अच्छी पहचान बनाई है। एक समय ऐसा था जब महिलाएं घर की चहारदीवारी में कैद थी, लेकिन आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव त्रिचा रावत ने कहा कि महिलाओं का समाज में अहम योगदान है। जरूरत है उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला से एक अच्छा समाज बनता है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल ने महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने को कहा। उन्होंने कहा महिलाएं हर दिशा में अग्रणी है। जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन देने की।

निदेशक ग्राम्य विकास संजय सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी है। उन्हें जो भी कार्य सौपे जाते है। उसे पूरी शिद्दत के साथ करती है। आज की महिलाओं ने हर क्षेत्र मे पुरुषों को पीछे कर दिया। सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि आज के युग में महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति समाज में एक अलग पहचान बनाई है। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो भी दायित्व दिए गए उन्होंने उसे बखूबी निभाया है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक निदेशक जन शिक्षण संस्थान डॉ जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संवेदनशीलता अधिक होती है। संस्थान के उपाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक ने कहा कि महिलाएं किसी की देश की हो शक्तिशाली होती है। महिलाएं अपने कार्यो का निर्वहन पूरी निष्ठा व लगन के साथ करती है। जिससे वह दिन प्रतिदिन शक्तिशाली बनते जा रही है।

कार्यक्रम में संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र से जुडी बालिकाओं एवं महिलाओं ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिताये आयोजित की। कार्यक्रम पर कनिष्ठ पूर्व प्रमुख सुनीता टम्टा ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी श्रद्धा जोशी, कमल जोशी, गंगन पंत, चंदू नेगी, भक्त दर्शन बिष्ट, प्रमोद जोशी,किशन सिंह मलड़ा मानशी धामी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी देव ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments