HomeAccidentपलट गई तेज रफ्तार यात्री बस, यात्रियों में मची चीख—पुकार, 17 घायल,...

पलट गई तेज रफ्तार यात्री बस, यात्रियों में मची चीख—पुकार, 17 घायल, 04 गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, सितारगंज

ADVERTISEMENTS
Advertisement

खटीमा से किच्छा जा रही एक यात्री बस सितारगंज के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ​इस दौरान बस सवार 50 यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 04 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा से किच्छा को जा रही यात्री बस में चालक—परिचालक सहित 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विरेंद्र नगर, सितारगंज के पास पहुंचने पर अचानक चालक मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में लगभग 17 यात्रियों को चो​टें आई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों को मिल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सभी घायलों को एंबूलेंस से निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 04 गम्भीर घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और इस प्राइवेट बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments