HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस सिपाही की पिटाई से युवक ने काटी हाथ...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस सिपाही की पिटाई से युवक ने काटी हाथ की नसें, मौत – सिपाही सस्पेंड

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम में पुलिस के एक सिपाही के हाथों पिटाई से क्षुब्ध युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। परिजन युवक को बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

मामले में एसएसपी पंकज भट्ट ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, काठगोदाम देवलाढूंगा निवासी 40 वर्षीय नरेन्द्र कुमार मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार सुबह चौकी के पास ही पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र को डंडे से पीट दिया।

नरेंद्र जब घर पहुंचा तो उसके हाथ में चीरा लगा हुआ था। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी गई है।

उत्तराखंड : यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल

Haldwani : व्यापार मंडल के निष्क्रिय पदाधिकारियों में होगा फेरबदल, प्रदेश कार्य समिति की बैठक

लालकुआं : चलते ट्रक से बाइक पर गिरी लकड़ी की जड़, बाल-बाल बचा बाइक सवार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments