HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : गौलापार के बागजाला में किन्नर समाज ने किया भंडारा

लालकुआं : गौलापार के बागजाला में किन्नर समाज ने किया भंडारा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किन्नर समाज ने क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की, आपसी सौहार्द एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर आज गौलापार के बागजाला स्थित श्री शिव बागनाथ मंदिर में पं. पुरन चंद्र की मौजूदगी में हवन व कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बताते चलें कि यहां लालकुआं के गौलापार क्षेत्र में मौसी नाम से मशहूर किन्नर समाज की हेड कशिश मौसी की अगुवाई में क्षेत्र के साथ आस-पास से आये कई किन्नरों ने श्री शिव बागनाथ मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की गई। जिसके पश्चात मंदिर में कन्या पूजन कर कन्याओं को चुनरी नारियल भेंट के साथ उपहार भी दिये गए। इसके पश्चात भण्डारे का भोग लगाकर मंदिर में मौजूद भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया जो कई घण्टों तक जारी रहा इस दौरान किन्नरों द्वारा मंदिर में भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आये भक्तों को प्रसाद वितरण में सेवा की गई।

इधर किन्नर समाज की हेड किन्नर कशिश मौसी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से जनकल्याण के उद्देश्य से श्री शिव मंदिर में हवन यज्ञ व भण्डारे के साथ साथ जागरण का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी चलता रहेगा उन्होंने अपने किन्नर समाज एंव लोगों से धार्मिक एंव समाजिक कार्यों बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के अलावा गरीबों और निर्धन लोगों कि मदद करने की अपील की है।

इधर भाजपा नेता बंसत आर्य ने कहा कि किन्नर समाज कही पीछे नहीं है किन्नर समाज की हेड कशिश मौसी द्वारा समय-समय पर क्षेत्र के गरीबों और निर्धन लोगों की मदद की जाती हैं तथा गरीब बेटियों कि शादियों में सामान और आर्थिक मदद भी उनके द्वारा कि जाती है उन्होंने कहा कि किन्नर समाज ने भी जिस तरह से हर बर्ष मंदिर में भंडारे का आयोजन कर तथा गरीबों को भोजन और कपड़े बांटकर एक मिसाल पेश की है उसे किन्नर समाज कि चारों तरफ सराहना की जा रही है। इस मौके पर किन्नर नाजिया, विक्सी तोमर, रुबीना पिंकी, सुरज, हरेंद्र, पुरन सहित कई किन्नर तथा अन्य शिव भक्त मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments