HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : गंगनहर में गिरने के बाद से लापता हुए...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : गंगनहर में गिरने के बाद से लापता हुए छात्र का शव बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

गत माह पांव फिसलने से गंगनहर में गिरकर लापता हुए 11 वीं कक्षा के छात्र का शव आसफ नगर के झाल से बरामद हो गया है। घटना के रोज, यानी गत 28 फरवरी से लापता छात्र की ढूंढ—खोज के लिए लगातार अभियान जारी था।

याद दिला दें कि पिछले माह 28 तारीख को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सेवंथ डे स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला नागालैंड का छात्र अनोखा (17 साल) निवासी निटोई, जिला कीप्ही, नागालैंड और उसका क्लासफैलो साहिल निवासी उककन चक, खतौली, मुजफ्फरनगर रविवार के रोज बाजार आये थे। दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्रिज के पास गंगनहर किनारे पहुंच गए। गंगनहर के तेज बहाव में अनोखा नहाते वक्त अपना संतुलन खो बैठा और कुछ ही मिनट में डूबकर लापता हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शाम से छात्र की गंगनहर में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को लापता छात्र के परिजन भी नागालैंड से भी रुड़की पहुंच गये थे। तब से एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश को गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाये हुए थी। आखिरकार आज छात्र अनोखा का शव आसफनगर स्थित झाल से बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments