HomeBreaking NewsUttarakhand : फैशन मॉडलिंग से जुड़ी युवती से दुष्कर्म, साथी मॉडल पर...

Uttarakhand : फैशन मॉडलिंग से जुड़ी युवती से दुष्कर्म, साथी मॉडल पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

फैशन मॉडलिंग से जुड़ी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की बहन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मॉडल युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के थाना राजपुर में एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। फिर जब शादी की बात हुई तो युवक ने दहेज में कार मांगी, जिसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर उसने शादी से इंकार कर दिया है। यह युवती सहस्त्रधारा इलाके की रहने वाली है।

उत्तराखंड : कहानी फिल्मी लगती है लेकिन नहीं यह हकीकत है, जानें कैसे पांच महीने बाद एक डायरी से खुला युवक की आत्महत्या का राज

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि शोएब अहमद निवासी सहारनपुर मॉडलिंग का काम करता है और पीड़ित युवती भी उसकी साथी है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। कई सालों से इनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वालों ने भी शादी के लिए हां कह दी थी। तहरीर में कहा गया है कि गत 14 दिसंबर, 2021 को आरोपी पीड़िता के घर आया और अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये। जिसके बाद पीड़िता ने जल्द शादी की बात कही। जिस पर आरोपी युवक शोएब पीड़िता को अपने साथ सहारनपुर ले गया।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने दर्ज कराया पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

यहां शादी की बात शुरू हुई, लेकिन शोएब और उसके भाई सोहराब ने नई गाड़ी की डिमांड कर दी। पीड़िता द्वारा कार दहेज में कार देने में असमर्थता जाहिर किये जाने पर उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। इधर थाना राजपुर प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर शोएब निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

खाद्यान्न बिल लटके, गल्ला विक्रेताओं में फिर आक्रोश के स्वर फूटे

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments