उत्तराखंड में मर्डर : यहां कॉलेज छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या, युवक फरार

0
वंशिका की फाइल फोटो

देहरादून। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला युवक बाइक व तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार हरिद्वार ज्वालापुर निवासी कृष्णाननगर की छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल यहां दून में कॉलेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कॉलेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा।

वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है। इस वारदात के बाद रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : पांच करोड़ की ठगी करने वाले हैदराबाद से गिरफ्तार, महिला समेत 3 गिरफ्तार

SBI के yono app के जरिए धोखाधड़ी, खाते से साफ हुए 12 लाख, पढ़िये डिटेल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : झील में मिली लाश, हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद हुई शिनाख्त

उत्तराखंड : कहानी फिल्मी लगती है लेकिन नहीं यह हकीकत है, जानें कैसे पांच महीने बाद एक डायरी से खुला युवक की आत्महत्या का राज

ADVERTISEMENTS