HomeAccidentHaldwani : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, मौके...

Haldwani : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, मौके पर हड़कंप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर के रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में आग लग गई है, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार आग बैंक के अंदर और एटीएम एरिया में लगी है, इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के बाद इस पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते बैंक के अंदर आग लगी है और बैंक में क्या-क्या चीजें जली है। इसका पूरा पता लगाया जा रहा है।

मौके पर दमकल विभाग गाड़ियां और टीम मौजूद है, इसके अलावा बिजली विभाग की भी एक गाड़ी मौके पहुंच गई है ताकि बिजली की समस्या को भी दूर किया जा सके। ताजा अपडेट के अनुसार हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं है।

उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

उत्तराखंड के 6 और छात्र यूक्रेन से सकुशल लौटे, भारतीय छात्र की मौत से स्वजनों में खौफ

हल्द्वानी : जंगल में चल रही थी तमंचे बनाने वाली फैक्ट्री, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़ – दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments