HomeUttarakhandAlmoraछायाकारों ने कैमरों में कैद किया अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप

छायाकारों ने कैमरों में कैद किया अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप

Himalaya Landscape Photography Workshop in Kausani

ADVERTISEMENTSAd Ad

Famous cinematographers from across the country are involved in the workshop

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी

कौसानी में लेंस मेस्ट्रो ग्रुप और बुरांश रिसोर्ट Lens Maestro Group and Buransh Resort के तत्वावधान में 5 दिवसीय हिमालया लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप जारी है। यह आठवीं बुरांश लैंडस्केप फोटोग्राफी कार्यशाला है, जिसमें तमाम सुप्रसिद्ध छायाकार फोटोग्राफी का व्यावहारिक ज्ञान दे रहे हैं। ये प्रदर्शनी आम जनता के लिए कल 27 फरवरी तक खुली है।

कार्यशाला के तृतीय दिवस समस्त प्रतिभागियों ने सोमेश्वर घाटी में स्थित बिजुरिया गांव की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। लखनऊ
के विख्यात छायाकार अनिल रिसाल, इंदौर के गुरदास दुआ, जयपुर के उमेश गोगना, नैनीताल के अनूप साह और कौसानी के थ्रीश कपूर के कुशल सानिध्य में सभी छायाकारों ने गांव के रहन—सहन और वहां की खेती—बाड़ी का अवलोकन कर वहां के खूबसूरत चित्र अपने कैमरे में कैद किए। साथ सोमेश्वर से लगा गिरीछिना घाटी की भी खूबसूरती अपने अपने कैमरे में कैद की।

अनूप साह तथा उमेश गोगना ने सभी प्रतिभागियों को सुंदर लैंडस्केप बनाने के गुर सिखाए। साथ ही अनिल रिसाल ओर गुरदास दुआ ने सभी को प्रकृति में मौजूद कलर ओर उनके बनावट को किस तरह अपने कैमरे में कैद किया जाता है, सिखाया। शाम की कार्यशाला में इंदौर के प्रसिद्ध छायाकार गुरदास दुआ द्वारा अपनी कार्यशाला में फ़ूड प्रोडक्ट को किस तरह बनाना और उसका चित्रण करना चाहिए ये सभी प्रतिभागियों को सिखाया।इसके बाद अल्मोड़ा के छायाकार चेतन कपूर का लैंडस्केप ऑफ कुमाऊं विषय मे एक स्लाईड शो किया गया। जिसमें कुमाऊं की समस्त खूबसूरती को प्रदर्शित किया गया।

उल्लेखनीय है कि कौसानी के बुरांश रिसोर्ट में गत 23 फरवरी को इस 5 दिवसीय हिमालया लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप का उद्घाटन पदमश्री अनूप साह द्वारा किया गया था। यहां जंस्कार वैली Zanskar valley पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । प्रदर्शनी में थ्रीश कपूर, उमेश गोगना, अनील रिसाल सिंह और मुकेश श्रीवास्तव के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस 5 दीवसीय फोटो वर्कशॉप में देश के हर राज्यों से 25 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके बाद गत 24 फरवरी को सभी प्रतिभागियों ने गरुड़ वैली का भ्रमण किया, जहां सभी प्रतिभागियों को मेंटर द्वारा उचित रोशनी में लैंडस्केप खींचने की गुर सिखाए गए। सभी 25 प्रतिभागियों ने बैजनाथ मंदिर और वहां की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। साथ ही मंदिर का अवलोकन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments