HomeBreaking Newsब्रेकिंग : युवक पर गुलदार का प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल...

ब्रेकिंग : युवक पर गुलदार का प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

Guldar’s deadly attack on youth, hospitalised

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

अपने घर के निकट ही साथियों सहित खेतों पर काम कर रहे एक युवक पर घात लगाये बैठे गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक द्वारा हल्ला मचाने पर अन्य लोग उसकी मदद को पहुंच गये, अन्यथा परिणाम बहुत घातक हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज शुक्रवार को हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज अंतर्गत हुई है। बताया जा रहा है कि गांव पीली पड़ाव में गुलदार ने खेत में काम कर रहे रंजीत पुत्र हरिया पर हमला कर दिया। इस बीच युवक द्वारा शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण वहां आ गये। जिसके बाद गुलदार उसे घायल अवस्था में छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दर्द से कराह रहे घायल को अस्पताल भर्ती कराया।

वहीं सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर भी मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर, चिड़ियापुर और रसियाबड़ रेंज दोनों और घने जंगलों से भी हुई है। जिस कारण यहां जंगली जानवर अकसर घुस आते हैं। आज हुआ हमला काफी घातक था, लेकिन संयोग से ग्रामीण की जान बच गयी।

इधर पूर्व प्रधान शशि ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने वन महकमे से ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments