HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमकर धुनाई,  किया पुलिस को सुपुर्द

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमकर धुनाई,  किया पुलिस को सुपुर्द

  • दीवार फांद घर में घुस, लड़की से तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म
  • लड़की के परिजनों ने जमकर पीटा
  • पुलिस कार्रवाई पर भड़के युवक के घर वालों पर गाली—गलौज—मारपीट का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत युवती द्वारा गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। आरोपी युवक को मारपीट में काफी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल भर्ती करा दिया है। वहीं आरोपी के घर वालों पर भी पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गत देर रात गांव में ही रहने वाला युवक अपने साथी सहित दीवार फांद घर में घुस आया। जहां उसने कमरे में सो रही युवती से तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद युवक के परिजनों ने घर में घुसकर लाठी—डंडों से मारपीट की है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि लड़की के परिजनों की ओर से मारपीट की गई है। इधर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। मारपीट में घायल हुए युवक का अस्पताल उपचार कराया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments