HomeAccidentहिमाचल प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात मजदूरों की मौत -...

हिमाचल प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात मजदूरों की मौत – प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से सात कामगार मजदूरों की मौत हो गई है और अन्य 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने बताया कि हादसे में सात कामगारों के झुलसने से मौत हो गयी जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं और अन्य 15 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में करीब 30 से 35 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भड़क गई।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दस की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर ट्वीट कर कहा है, हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हादसों का दिन – अब ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

राष्ट्रपति-मोदी ने चंपावत दुर्घटना पर जताया शोक, अनुग्रह राशि देने की घोषणा

सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर ले जा रही बस पलटी, 18 जवान घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments