HomeBreaking News​मतगणना से पूर्व जीत के दावे, "कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना...

​मतगणना से पूर्व जीत के दावे, “कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना !” यह है हकीकत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड की समस्त ​70 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक नया शोर मचा हुआ है। सबसे ज्यादा हल्ला भाजपा—कांग्रेस ने मचाया हुआ है, जो न केवल खुलकर अपनी जीत के दावे कर रही है, बल्कि मुख्यमंत्री और भावी कार्यकाल को लेकर भी चर्चाएं शुरू कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हार—जीत का आकलन एक आम बात है, लेकिन जब चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने के अलावा अचार संहिता के ढेरों आदेशों से जहां मीडिया का मुंह बंद कर रखा है, वहीं राजनैतिक दलों में बिना किसी भरोसेमंद जानकारी अपनी—अपनी जीत के दावे करने की होड़ मची हुई है।

इन दिनों सोशल मीडिया में सबसे अधिक सक्रिय प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस दिख रहा है। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा अपने—अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे करने के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश में बहुमत से जीत का दावा किया जा रहा है। इन दावों का नेतृत्व स्वयं पूर्व सीएम हरीश रावत कर रहे हैं, जो विगत कई दिनों से बनने जा रही सरकार को लेकर किए जा रहे बयानों को लेकर खासे चर्चा में हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है तो राजनैतिक दलों में जीत के दावों की इतनी होड़ क्यों ? 10 मार्च को होने जा रही मतगणना का भी इंतजार नहीं। तो आपको बता दें कि राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यह सब यूपी और पंजाब चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

फिलहाल उत्तराखंड में मतदान निपटने के बाद भाजपा—कांग्रेस की नजर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश पर टिकी है। ऐसा माना जा रहा है कि जीत का काल्पनिक महल या हव्वा खड़ा कर उत्तर प्रदेश के चुनाव को प्रभावित किया जायेगा। उत्तराखंड विधानसभा की 65.37 प्रतिशत जनता ने बड़े उत्साह से मतदान कर अपने—अपने प्रत्याशियों की जीत सुश्चित कर दी है। यह भी तय हो चुका है कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इसके लिए 632 प्रत्याशियों को मतगणना तक इंतजार करना जरूरी है।

गौरतलब बात यह भी है कि वोटिंग के बाद से अपनी सुनिश्चित जीत का दावा करने वाले कुछ नेता व उनके कार्यकर्ताओं के अब धीरे—धीरे सुर बदलने लगे हैं। बूथों व विभिन्न स्तरों से अब फीडबैक सामने आये हैं, उससे जीत का जश्न मनाने को आतुर कुछ नेताओं के चेहरों की हवाईयां उड़ने लगी हैं। आपको बता दें कि चुनाव में बूथ स्तर से मिलने वाला फीडबैक भी चुनाव में काफी अहमियत रखता है। बू​थों से मिल रहे संकेतों ने कई प्रत्याशियों को निराशा कर दिया है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि जीत का शोर मचाने से उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि इससे सिर्फ कुंठाओं को जन्म मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments