HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही सूमो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

बिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही सूमो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही एक सूमो गंगोरी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क से नीचे एक खेत में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये, जबकि वाहन में चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही सूमो संख्या यूके 02 टीए/1369 यहां हल्द्वानी—अल्मोड़ा एनएच स्थित गंगारी में गुप्तेश्वर मंदिर व पेट्रोल पंप के निकट से अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। यह वाहन एक दैनिक अखबार लेकर आ रहा था, जिसमें चालक सहित कुल 12 सवारी सवार थी।

वाहन सड़क से नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। सूचना मिलने पर तत्काल क्वारब पुलिस के कांस्टेबल आनंद राणा व प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सीएचसी सुयालबाड़ी भेजा गया। पांच घायलों में कैलाश चंद्र पुत्र ईश्वरी दत्त निवासी कपकोट तथा बागेश्वर के प्रकाश चंद्र, टीका सागर, संजय कुमार व लीला देवी पत्नी जमन सिंह शामिल हैं। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मोदी सरकार ने 54 ऐप पर लगाया बैन, नए प्रतिबंध में चीनी ऐप्स भी शामिल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments