HomeUttarakhandNainitalकल है मतदान : हल्द्वानी शहर में इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान

कल है मतदान : हल्द्वानी शहर में इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कल सोमवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मतदान होना है। ऐसे में आज रविवार से शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। कृपया विस्तार से नजर डालें –

1- नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- एम.बी. इन्टर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।
रूट- एम.बी. इन्टर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड से नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2- रामनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुँह करके पार्क होंगे।
रूट- नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए गन्तव्य को जायेंगे।

3- कालाढूंगी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड में मुख्य मार्ग के एक तरफ काठगोदाम की ओर मुँह करके पार्क होंगे।
रूट- हाईडिल तिराहे से पनचक्की से चम्बलपुल से लालडॉट, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
4- हल्द्वानी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक तिकोनिया की ओर मुँह करके पार्क होंगे।
रूट- तिकोनिया चौराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5- लालकुआं विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहनों हेतु पार्किंग- परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लाट तथा ठण्डी सड़क पर तिकोनिया की ओर मुँह करके पार्क होंगे।
रूट- तिकोनिया से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

उत्तराखंड : ग्रामीण पृष्ठभूमि के होनहार छात्र प्रांसूर्य का NDA में चयन

निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गणों के वाहनों की पार्किंग-
चौपहिया वाहनों हेतु खालसा इण्टर कॉलेज तथा वीर शिवा स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी एवं दोपहिया वाहनों हेतु क्वीन्स मैरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

वन वे व्यवस्था –
1- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यापुरा चौराहा से एम.बी. इन्टर कॉलेज की ओर आगमन।
2- एम.बी. इन्टर कॉलेज से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा की ओर निकासी।
3- महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट की ओर एवं कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर समस्त वाहनों हेतु प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

साधारण वाहनों हेतु नो पार्किंग जोन
कोई भी निजी वाहन तिकोनिया चौराहा से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड मुख्य मार्ग में पार्क नहीं करेंगे। सफेद पट्टी के किनारे भी पोलिंग पार्टी के वाहनों के अतिरिक्त काई भी सामान्य वाहन पार्क नहीं होंगे।

डायवर्जन
1- काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से पनचक्की की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
2- भारी वाहन नारीमन से गौलापार, तीनपानी गौला बाईपास रोड की ओर व कॉलटैक्स से पनचक्की तिराहे की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।
3- रामपुर रोड से आने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी से डायवर्ट कर काठगोदाम को जायेंगे।
4- बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम को जायेंगे।

प्रतिबन्धित क्षेत्र –
दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबन्धित क्षेत्र रहेगा।

नो इन्ट्री –
सामान्य वाहनों हेतु नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर, पानी की टंकी से कुल्यापुरा चौराहे की ओर, दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर एवं तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर नो इन्ट्री रहेगी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments