HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : चुराए गए सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : चुराए गए सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में पिछले दिनों ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चुराने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने चोरी का खुलासा करते बताया कि रम्पुरा निवासी खुशाली राम पुत्र बाबूराम परिवार समेत कहीं गये थे। रविवार की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर दो लाख से अधिक का सामान चुरा लिया था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना चैकी प्रभारी केजी मठपाल कर रहे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ की गई तो चोरी का सुराग लगा। उन्होंने बताया कि सेामवार की रात को खेड़ा पुल के पास से दो युवकों को पकड़ा था।

दोनों ने पूछताछ में अपना नाम पता रम्पुरा निवासी होरी लाल पुत्र अमर सिंह और विक्की कोली पुत्र रामपाल कोली बताया। खुशाली राम के घर से की चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने दोनो की निशानदेही पर सोने और चांदी के एक मांग टीका,एक नथ,दो कंगन,दो पायल, दो मंगलसूत्र और कमरबंद बरामद कर लिया। टीम में कोतवाल केसी भट्ट,चौकी प्रभारी केजी मठपाल,एसआई विपिन चन्द्र जोशी,महेन्द्र और विमल कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments