HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा LIVE : अल्मोड़ा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जयकारों से गूंजा सभास्थल

अल्मोड़ा LIVE : अल्मोड़ा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जयकारों से गूंजा सभास्थल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। वह यहां स्थानीय स्टेडियम में विशाल जन सभा को संबोधित करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री हेलिकाप्टर से आर्मी हैलीपेड में उतरने के बाद कार्यक्रम स्थल हेमवती नंदन बहुगणा स्टेडियम पहुंचे। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वह मंच पर चढ़े। सासंद अजय टम्टा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा टोपी पहनाकर, लॉकेट चटर्जी द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा सभी प्रत्याशियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। News WhatsApp Group Join Click Now

इधर आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों व गांव—गांव से लोग कार्यक्रम स्थल की ओर जाते देखे गये। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी के लगातार जयकारे लगते रहे। पार्टी प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। तमाम नेतागण मंच पर मौजूद रहे। एसपीजी और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की ​पूरी जिम्मेदारी सम्भाली गई है। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments