HomeUttarakhandHaridwarकांग्रेस को बड़ा झटका : हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज...

कांग्रेस को बड़ा झटका : हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी भाजपा में शामिल

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने पूर्व झबरेड़ा सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था।

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार रोड स्थित प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पूर्व जिपं अध्यक्ष बृज रानी व उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर निशंक ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने और विकास की गंगा बहाने के मिशन में जुट जाएं।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand : आज पीएम मोदी श्रीनगर गढ़वाल, स्मृति ईरानी भीमताल, शिवराज सिंह द्वाराहाट में जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड : नैनीताल बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

उत्तराखंड की हाई प्रोफाइल सीटों पर हो सकता है धनबल का खेल, चुनाव आयोग के रडार पर आई 7 विधानसभा सीटें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments