HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : रामलीला कमेटी व नव युवक कला केंद्र के लोगों...

किच्छा न्यूज़ : रामलीला कमेटी व नव युवक कला केंद्र के लोगों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

किच्छा। भारत की सीमा पर देश की रक्षा में शहीद हुए 20 सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए दर्जनों लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकालते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 20 वीर जवानों को रामलीला कमेटी के बैनर तले दर्जनों लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नमन किया। इस दौरान तमाम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकालकर चीनी सामान का बहिष्कार करने की भी जनता से अपील की। नगर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला परिसर में रामलीला कमेटी व नव युवक कला केंद्र के तमाम लोग एकत्रित हुए।

कमेटी के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय, वंदे मारतम, जय जवान जय किसान आदि नारे लगाए तथा वीर सैनिकों की शहादत को नमन किया। इस दौरान कमेटी के लोगों ने शहर में एक कैंडल मार्च भी निकाला, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। कैंडल मार्च कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, राजीव अग्रवाल, ओम अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, जीवन जोशी, बब्बी जोशी, मनोज गुप्ता, रवीश सक्सेना, चमन भाटिया, वासु शर्मा, रिंकल गुप्ता, अनुज सक्सेना, अमित कालरा, अंशुल गंगवार, सुजल कुमार, राजेश सक्सेना सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments