कडा़के की ठन्ड और वर्षा में भी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रचार अभियान कर्नाटक खोला और लोअर माल रोड व्यवसायिक क्षेत्रों में जोर—शोर से जारी रहा।
कांग्रेस महासचिव केवल सती और कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में सुनील कर्नाटक, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला गोपा नयाल, दानिश खान, नमित जोशी, स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक, जया जोशी, हर्षवर्धन जोशी, तनोज कर्नाटक, राधा टम्टा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।