HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : जिलाधिकारी ने दी प्रचार में छूट, आप भी जान...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जिलाधिकारी ने दी प्रचार में छूट, आप भी जान ले

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एंव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कोविड संक्रमण में गिरावट आने के साथ ही चुनाव आयोग ने सख्ती घटानी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि आयोग ने समीक्षा के बाद राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है, अब खुले मैदान और इन डोर में सभाएं करने पर लोगों की संख्या की बाध्यता खत्म हो गई है, आयोग ने 31 जनवरी की गाइडलाइंस में संशोधन कर दिया है।

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि अगले आदेश तक रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा। खुले मैदान में अब प्रत्याशियों के लिए एक हजार लोगों की बाध्यता नहीं है बल्कि खुले मैदान की क्षमता का 30 प्रतिशत या इन डोर हॉल में भी अब 500 लोगों का नियम नहीं रहेगा।

नैनीताल : कांग्रेस देश को 20वीं सदी की ओर धकेल रही है – मोदी

उन्होंने बताया कि इन डोर हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों के साथ सभा की जा सकेगी, खुले मैदान व इनडोर हॉल में होने वाली सभाओं और बैठकों में लोगों के आने और जाने के लिए अलग-अलग गेट रखने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करें।

सभी बैठक व सभाओ में थर्मल स्क्रीनिंग व साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा कि आयोग ने डोर टु डोर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगों की सख्या निर्धारित की गई है, चुनाव प्रचार रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा।

अल्मोड़ा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्यापक तैयारियां, उत्साहित कार्यकर्ता

लालकुआं में कांग्रेस को झटका – अब कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments