HomeUttarakhandAlmoraपूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व प्रकाश रावत 'कोरोना वारियर्स' सम्मान से विभूषित,...

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व प्रकाश रावत ‘कोरोना वारियर्स’ सम्मान से विभूषित, भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति उत्तराखंड ने पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी एवं व्यवसायी प्रकाश रावत को कोरोना वारियर्स के सम्मान से विभूषित किया है।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल उन्हें भेजे सम्मान पत्र में कहा है कि इस कठिन समय में कोरोना कोविड—19 महामारी के चलते, इस अप्रत्यक्ष शत्रु से लोहा ले रहे वीर योद्धाओं (समाज सेवी, समाज सुधारक, डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन, पत्रकार, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मचारी, नगर निगम, अति आवश्यक सेवा प्रदाता) को नमन करती है। जो कि ऐसे अनअपेक्षित और आकस्मिक विपदा के समय पिछले लगभग 2 माह से गरीब, निर्बल, असहाय लोगों की सेवा में दिन रात लगे हैं, उन तक भोजन, राशन पहुँचा रहें हैं। कोरोना से जंग जीतने में उनका ज्ञानवर्धन कर रहे हैं और स्वछता से सम्बंधित जानकारी के साथ ही जरूरी सामान भी मुहैया करा रहे हैं। इस कठिन समय मे ऐसे सभी व्यक्तिव जिन्होंने अपना श्रमदान और समय, समाज और देश रक्षा के लिए दिया, संस्था उन्हें “कोरोना वारियर्स” के सम्मान से अलंकृत करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में श्रीमती जोशी व प्रकाश रावत का योगदान समाज और देश के लिए अति महत्वपूर्ण है। अतएव संस्था उन्हें सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments