अक्षय कुमार बनेंगे उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पहनाई ब्रह्मकमल की टोपी

0

देहरादून। बालीवुड स्टार अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का सुझाव दिया गया है, जिसे अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है। वे यहां के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कलाकार के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं।


ADVERTISEMENTS

अभिनेता अक्षय कुमार ने आज सुबह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को यहां ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने मान भी लिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

अक्षय मसूरी में कर रहे रत्सासन रीमेक की शूटिंग
इंटरनेशनल खिलाड़ी अक्षय कुमार निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही साउथ फिल्म रत्सासन रीमेक की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। इसकी शूटिंग मसूरी में हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत भी नजर आएंगी।

बीते मंगलवार को अक्षय कुमार मसूरी पहुंचे। वे यहां की खूबसूरती से बेहद ही प्रभावित हुए। अक्षय कुमार ने पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के साथ ही स्नो फाल भी एंज्वाय किया। बता दें कि कि 12 फरवरी तक मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग चलेगी।

लता मंगेशकर की जीवनी – जानिए लता मंगेशकर का अब तक का सफर…

Uttarakhand : भाजपा की पूर्व स्टार प्रचारक और बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में फिर करवट बदल सकता है मौसम हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS