HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रिजर्व मतदान कार्मिकों ने ली तालीम

Almora News: रिजर्व मतदान कार्मिकों ने ली तालीम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू संपादन के लिए शनिवार को समस्त विधानसभाओं के लिए तैनात रिर्जव पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में सैद्धान्तिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुल 604 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में कोविड नियमों का अनुपालन किया गया।

प्रशिक्षण में उपस्थित मतदान कार्मिकों से मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मास्टर ट्रेनरों ने कहा पीठासीन अधिकारी, पीठासीन डायरी का भली-भॉति अध्ययन कर लें। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूरी विनम्रता एवं शालीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी की डायरी को अवश्य भरेंगे। मतदान टीम को चैक लिस्ट या पोलिंग से सम्बन्धित जो भी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी उसे ध्यानपूर्वक चैक कर लें साथ ही पूरी टीम चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम, वीवीपैट का भी भली भाति निरीक्षण करें। कन्ट्रोल यूनिट एंव बैलेट यूनिट का भी सम्बन्धित अधिकारी समय-समय पर चैक करना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, नोडल अधिकारी ईवीएम केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल, विनोद राठौर सहित रिजर्व में तैनात सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments