HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: बर्फबारी से कई सड़क मार्गों में मुश्किलें बढ़ी, डीएम ने...

Almora News: बर्फबारी से कई सड़क मार्गों में मुश्किलें बढ़ी, डीएम ने सड़क ​निर्माण विभाग को किया अलर्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में बर्फबारी से कई सड़क मार्गों में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। जिससे आवागमन कठिन हो गया है। मोरनौला व शहरफाटक क्षेत्र में जेसीबी मशीनें बर्फ हटाने के काम जुटी हैं।
मौसम विभाग की जनपद में वर्षा व बर्फवारी की चेतावनी के मद्देनजर डीएम वन्दना ने सड़क निर्माण विभागों के सभी अधिकारियों को अलर्ट किया है और निर्देश दिए हैं कि बर्फबारी से बंद सड़कों या बंद होने की आशंका वाली सड़कों में जेसीबी व पोकलैंड मशीनें मुस्तैद रखी जाएं। अन्य उपकरणों के साथ संबंधित कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने अधिक ठंड के मद्देनजर सभी तहसील क्षेत्रान्तर्गत तथा नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलाने के भी निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि बर्फ के कारण बंद सड़क मार्ग में फंसे व्यक्तियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों से कहा है कि खराब मौसम व चेतावनी को देखते हुए पूर्व तैयारी रखें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments