मौसम का मिजाज : नैनीताल व मुक्तेश्वर में बर्फबारी शुरू – देखें वीडियो

0
फाइल फोटो

नैनीताल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के क्रम में नैनीताल, मुक्तेश्वर व आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। और यहां सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। नैनीताल नगर में हल्के तो ऊपरी क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी होने लगी है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि बीते चार दिनों से नैनीताल का मौसम खुशनुमा रहा तथा चटक धूप खिली हुई थी। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे के इतर धूप खासी राहत भरी थी। इधर बुधवार की दिन से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। रात्रि में भी आसमान में बादल तथा वर्षा की संभावना बनी हुई थी।

सुबह नगर के ऊपरी क्षेत्रों अयारपाटा, अरविन्द आश्रम, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, चीना पीक में सीधे बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। लगभग नौ बजे नगर में बर्फ के फाहे गिरने शुरु हो गए। मुक्तेश्वर, धनाचूली, पफाड़पानी आदि में भी बर्फबारी की शुरुआत हो गई है।

Weather Alert : मौसम ने बदला मिजाज, अगले 03 रोज तक बारिश, ओलावृष्टि, बर्फवारी की सम्भावना

CNE Special : यही है उत्तराखंड की धरती का स्वर्ग ! तादाद बढ़ा रहे लुप्तप्राय जीव, फल रहा वन्य जीवन

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें