HomeBreaking NewsUttarakhand : 03 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बोले, "बंदर...

Uttarakhand : 03 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बोले, “बंदर उठा ले गया था”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां चंपावत जनपद के टनकपुर से एक हृदयविदारक समाचार आया है। बताया जा रहा है कि घर में सो रहे तीन माह के मासूम को बंदर उठा ले गया और उसने मासूम को पानी भरी बाल्टी में डुबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है और गहन जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह 5 बजे की यह घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टनकपुर के मुख्य बाजार स्थित वार्ड संख्या 08 निवासी 03 साल का जुबीन पुत्र शहनवाज अपनी मां साजिया के साथ सोया था। सबुह साजिया उठी और अपने काम में लग गई। तभी उसने पाया कि बच्चा बिस्तर पर नहीं है। उसने पाया कि एक बंदर उसके बच्चे को कंबल सहित घसीट कर छत को ले गया है। जब छत पर पहुंची तो बच्चा पानी भरी बाल्टी में पड़ा था। आनन—फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। News WhatsApp Group Join Click Now

Budget 2022 Live Updates : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, मिडिल क्लास को मायूसी, कॉरपोरेट को राहत

सूचना मिलने पर कोतवाल हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मासूम के दादा पूर्व सभासद अनीश अहमद व अन्य परिजनों के बयान लिये गये। जिसमें सभी तथ्यों पर जांच शुरू हो गई है। वहीं वन विभाग ने इस तथ्य पर संदेह जाहिर किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इतनी अल सुबह बंदर नहीं आ सकते हैं। बंदर धूप निकलने के बाद ही झुंड में निकलते हैं।

फिलहाल पुलिस निकटवर्ती सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं वन विभाग का कहना है​ कि यदि घटना के पीछे बंदर है तब पीड़ित परिवार को निर्धारित मुआवजा दिया जायेगा। चिकित्सकों बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत का कारण दम घुटना है। प्रथम दृष्टया पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत बताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

हल्द्वानी : जोगेंदर रौतेला और सुमित हृदयेश के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला, 2018 मेयर चुनाव में सुमित दिखा चुके हैं अपना दमदख – पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड : कश्मकश में भाजपा, अब तक नहीं माने दर्जन भर से अधिक रूठे

उत्तराखंड में कोविड-19 की नई गाइडलाइन जारी, बाजार खुलने का समय बदला- स्कूलों को लेकर ये है अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments