HomeBreaking Newsबाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज बस चालक को मारी गोली, तलाश में...

बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज बस चालक को मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार में अज्ञात बाइक सवार बदमाश एक रोडवेज बस चालक को गोली मार मौके से फरार हो गये। चालक को घायल अवस्था में असपताल भर्ती किया गया है, ज​बकि पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को सुबह के समय वर्कशाप में खड़ बस को लेने बस चालक सोनू कुमार ग्राम मिस्सरपुर से स्कूटी पर जा रहा था। इसी बीच वर्कशाप के नजदीक ही अज्ञात बदमाशों ने उसकी पीठ पर गोली मार दी और फरार हो गये। घटना के बाद घायल चालक को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह घटना जंगल बाईपास मार्ग पर रोडवेज वर्कशॉप के पास हुई है। बताया जा रहा था कि बस चालक सोनू कुमार स्कूटी पर पीछे बैठा था, जबकि परिचालक प्रद्युम स्कूटी चला रहा था। वह ग्राम मिस्सरपुर से बस लेने रोडवेज वर्कशॉप आ रहे थे। गोलीकांड के बाद प्रद्युम्न ही अपने घायल साथी सोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस को परिचालक ने बताया कि रोडवेज वर्कशाप के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूटी नहीं रोकी। जिसके बाद इन्होंने पीछे से फायर कर दिया, जो कि चालक सोनू के कंधे पर जाकर लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वारदात के पीछे किसी पुरानी रंजिश का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments