HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 31 जनवरी को जिले में चलेगा कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान

Almora News: 31 जनवरी को जिले में चलेगा कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी 31 जनवरी को अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य महकमा कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान चलाएगा। जिसमें जगह—जगह बने सेंटरों में कोविड की बूस्टर डोज लगेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को जनपद के विभिन्न वेक्सीनेशन केन्द्रों में कोविड वेक्सीनेशन महाभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि महा अभियान के तहत जनपद के 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों, 18 वर्ष के ऊपर के समस्त नागरिकों का प्रथम एवं द्वितीय डोज, विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में लगे पोलिंग कर्मियों, हैल्थ कर्मियों, फ्रट लाईन वर्करों, 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को बूस्टर डोज लगायी जायेगी।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अधिकाधिक संख्या में अपने नजदीकी वेक्सीनेशन केन्द्रों में जाकर अपना कोविड वेक्सीनेशन करवायें तथा कोविड नियमों का पालन करते हुए इस महा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments