HomeDelhiईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा में एयर इंडिया शामिल

ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा में एयर इंडिया शामिल

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। प्रमुख उद्योग समूह टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध होगी।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि एयर इंडिया लिमिटेड ने ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 की धारा 1(4) के तहत स्वेच्छा से सामाजिक सुरक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसे दिनांक 13 जनवरी से अनुमति दी गई है।

इसके अंतर्गत एयर इंडिया के 7,453 कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। दिसंबर 2021 के महीने के लिए ईपीएफओ में एयर इंडिया ने अंशदान दिया है। एयर इंडिया के कर्मचारियों को एक हजार रुपये की गारंटी न्यूनतम पेंशन और कर्मचारी की मृत्यु के मामले में परिवार और आश्रितों को पेंशन उपलब्ध होगी।

सदस्य की मृत्यु के मामले में एक सुनिश्चित बीमा लाभ न्यूनतम 2.50 लाख रुपये और अधिकतम सात लाख रुपये की सीमा में उपलब्ध होगा। इस लाभ के लिए ईपीएफओ कवर कर्मचारियों से कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर, आप भी देखें

Uttarakhand Breaking : सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

Nainital : धधक उठा वन विभाग का पुराना भवन, बड़ा नुकसान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments