HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: इन दो जिलों में आज 212 नये कोरोना संक्रमित

Corona Update: इन दो जिलों में आज 212 नये कोरोना संक्रमित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा—बागेश्वर जिलों में फिलहाल कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा। रोज नये केस उतार—चढ़ाव की संख्या में आते जा रहे हैं। आज दोनों ​जनपदों में कुल 212 नये मामले आए हैं।
अल्मोड़ा: जनपद में आज कोरोना संक्रमितों के 119 नये केस आए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 546 है। आज आए नये केसों में से 06 हवालबाग, 05 भैसियाछाना, 26 ताड़ीखेत, 13 द्वाराहाट, 33 धौलादेवी, 19 चौखुटिया, 01 सल्ट, 09 भिकियासैंण, 02 देघाट एवं 05 रानीखेत क्षेत्र से हैं।
बागेश्वर में 93 मामले

बागेश्वर: जनपद में आज कोरोना के 93 नये मामले प्रकाश में आए हैं। यहां अब एक्टिव केसों की संख्या 433 है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनीता टम्टा ने बताया कि आज जांच के लिए 531 सैंपल भेजे गये हैं और आज 50 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments