उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर

0

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पहली बार विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 22 साल में पहली बार हुआ जब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सालभर का विभिन्न परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश में पहले से ही विभिन्न परीक्षाओं के कैलेंडर जारी होते रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार के आने के बाद छात्रों के लिए यह सुविधा पहली बार जारी की गई है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2022 के लिए 20 विभिन्न परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है इस कैलेंडर के जारी होने से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह बड़ी सुविधा रहेगी। अब आपको पता रहेगा की किस महीने में किस तारीख को कौन सी परीक्षा होगी।

UKPSC Update : सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम घोषित

इसको लेकर छात्र ना केवल निश्चित रहेगा बल्कि समय से अपनी तैयारी भी करता रहेगा, दरअसल पहले समय-समय पर परीक्षा के कार्यक्रम जारी होते थे जिससे प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्र असमंजस की स्थिति में रहते थे। लेकिन अब लोक सेवा आयोग ने पूरे सालभर का कैलेंडर जारी कर दिया है, ऐसे में छात्र अपने क्वालिफिकेशन के अनुसार एग्जाम की तैयारी कर सकता है। यहां देखें 👇👇👇

Uttarakhand Breaking : सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

Nainital : धधक उठा वन विभाग का पुराना भवन, बड़ा नुकसान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News WhatsApp Group Join Click Now

ADVERTISEMENTS