HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: बिट्टू कर्नाटक चुनाव मैदान में अब नहीं ठोकेंगे ताल, अब...

Almora Breaking: बिट्टू कर्नाटक चुनाव मैदान में अब नहीं ठोकेंगे ताल, अब कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी को बनाएंगे विजयी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा चुनाव 2022 में अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस के दावेदार पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने अब चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोकने का निर्णय वापस ले लिया है। उन्होंने आज पत्रकारों से मुखातिब होकर इस बात का ऐलान किया और कहा कि कई सहयोगियों की भावनाओं और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।
श्री कर्नाटक ने बताया कि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिल पाने के कारण तमाम कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत थी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं की चाह थी कि निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोकें। उन्होंने बताया कि गहन विचार मंथन व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने और कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया। प्रेसवार्ता के जरिये उन्होंने आज इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को विजयी बनाने में भरपूर साथ देंगे।
श्री कर्नाटक ने कहा कि—
‘मैं पिछले 35 वर्षो से कांग्रेस का एक सिपाही रहा हूं और पार्टी के हर निर्णय में पार्टी के साथ खडा हूं। चुनाव में दावेदारी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसी के तहत मैंने दावेदारी की थी। अब चूंकि पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे मध्य कोई भी मतभेद एवं मनमुटाव नहीं हैं और हम सभी मिलकर इस चुनाव में पूरी शक्ति के साथ विजय प्राप्त करेंगे।’

उन्होंने अपने सुख-दुःख के साथियों व समस्त सहयोगियों का भी तहे दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वे सदैव उनके साथ रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अल्मोड़ा जनपद की जनता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद वे अपने सभी सामाजिक कार्य पूर्व की भांति संचालित करेंगे।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से दीपेश जोशी, रोहित शैली, नवाज खान, अमन अंसारी, राकेश बिष्ट, मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, गौरव काण्डपाल, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, अशोक सिंह, अर्जुन लटवाल, अमर बोरा, धीरज बिष्ट, हिमांशु पवार, भरत भूषण, दीपक मनराल, हरीश सिंह सिजवाली, जितेन्द्र काण्डपाल, हेम जोशी, भूपेन्द्र भोज, शुभम जोशी, कमल बिष्ट, बचीसिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments